Site icon Dainik Savera Times

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने निकला विजय मार्च, खुदकुशी करने वाले छात्रों को दी श्रद्धांजलि

अमृतसर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अमृतसर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकाला। यह मार्च टाउन हॉल से शुरू होकर बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर NEET NEET का पेपर रद्द होने पर खुदकुशी करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल जलाए। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने इस आंदोलन की सफलता का श्रेय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देते हुए नारेबाजी भी की।

विजय मार्च में कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान सौरभ मदान, पूर्व मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, सुखबिंदर सिंह डैनी वांडला सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। महिला कांग्रेस की नेता ममता दत्ता, शिवानी तथा सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भी मार्च में भाग लिया।

पूर्व मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि जिन छात्रों ने अपनी जान गंवाई, उन्हें आज न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से छात्रों को कुछ राहत मिली है और उम्मीद है कि भविष्य में किसी भी छात्र को ऐसी परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूर्व विधायक सुनील दत्ती ने कहा कि पूरे देश ने छात्रों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई थी। उनके अनुसार यह सच्चाई और छात्रों के संघर्ष की जीत है।

कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान सौरभ मदान ने कहा कि पिछले लगभग एक महीने से कांग्रेस कार्यकर्ता छात्रों के समर्थन में आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी लगातार छात्रों के साथ खड़े रहे। उनके मुताबिक यह केवल छात्रों की लड़ाई नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष था। उन्होंने कहा कि यह जीत छात्रों और सच्चाई की जीत है।

 

Exit mobile version