Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर कचहरी में रहा नो-वर्क-डे, वकीलों ने खोला मोर्चा

अमृतसर: अमृतसर बार एसोसिएशन ने शनिवार को कचहरी परिसर में पूर्ण हड़ताल का ऐलान कर दिया है। लीगल एड डिफैंस काउंसल्स और ग्रामीण न्यायालय जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रशासन के अड़ियल रवैये के खिलाफ वकीलों ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। बार एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिं पनेसर, उपप्रधान राजदीप सिंह घुम्मन, सैकट्ररी विक्की मेहरा ने साफ कर दिया कि हड़ताल के दौरान काउंसल्स का कोर्ट परिसर में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

नियम तोड़ने वालों की सदस्यता सीधे रद्द कर दी जाएगी। अगर 22 फरवरी की शाम तक प्रशासन ने वकीलों की मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई जा सकती है। मैदान में प्रॉक्सी काउंसिल : आम जनता और जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं के लिए हर फ्लोर पर प्रॉक्सी काउंसिल तैनात किए गए हैं (जैसे ग्राउंड फ्लोर पर हर्ष ठाकुर और टॉप फ्लोर पर अभिषेक महाजन), ताकि इमरजेंसी काम न रुकें।

Exit mobile version