Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर ड्रग विभाग ने पकड़े 2.60 लाख नशीले कैप्सूल

July 17, 2024

अमृतसर ड्रग विभाग ने पकड़े 2.60 लाख नशीले कैप्सूल

अमृतसर: जेड.एल.ए. करूण सचदेवा के दिशा निर्देशों द्वारा मंगलवार को हरप्रीत सिंह डीसीओ अमृतसर-4 और एसएचओ ब्यास की टीम ने गुरविंदर सिंह वीपीओ सठियाला के निवास का निरिक्षण किया गया। निरिक्षण दौरान पाया गया कि उक्त व्यक्ति के पास ड्रग लाइसेंस नहीं है और बिना रिकार्ड के प्रीगैबलिन युक्त तीन प्रकार की दवाइयां बरामद की गई। गौरतलब है कि आज-कल नशेड़ी प्रीगैबलिन को नशे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। जिस कारण ड्रग विभाग इस साल्ट को लेकर सजग हो गया है। इस रेड में 8400 कैप्सूल जिसकी कीमत 2 लाख 60 हजार रूपए है जब्त किए गए। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940, रूल की धारा 18 सी और 18ए के तहत मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें