Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar News : चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां, देखें Video

November 19, 2024

Amritsar News : चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां, देखें Video

Amritsar Fire : पंजाब के अमृतसर में एक चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां सोमवार की देर शाम शादी की खरीदारी कर घर लौट रहे परिवार की कार में अचानक आग लग गई। यह पूरी घटना कचहरी चौके-माल रोड की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार परिवार शादी की खरीदारी कर घर लौट रहा था तभी कार में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते कार आग गोला बन गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तबतक कार जल कर राख हो चुकी थी। लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार परिवार बाल बाल बचे।

अचानक कार के पिछले हिस्से में लगी भीषण आग

मामले की जानकारी देते हुए कार के मालिक नरोत्तम जायसवाल ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ शिमला मार्केट से शादी की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कचहरी चौक से माल रोड पर पहुंचते ही अचानक उनकी कार के पिछले हिस्से में आग लग गई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां

जैसे ही उन्होंने आग देखा तुरंत अपने माता-पिता को कार से बाहर निकाला। देखते ही देखते आग की लपटे बढ़ने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू आया। हालांकि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है।

देखें VIDEO :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें