Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर: फूड सेफ्टी टीम ने दो दूध डेयरियों का किया निरीक्षण, 70 किलोग्राम पनीर जब्त

September 2, 2026

अमृतसर: फूड सेफ्टी टीम ने दो दूध डेयरियों का किया निरीक्षण, 70 किलोग्राम पनीर जब्त

अमृतसर: पंजाब फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (CFDA) की कमिश्नर कंवलप्रीत कौर बराड़, डिप्टी कमिश्नर, अमृतसर और सिविल सर्जन, अमृतसर के निर्देशों के अनुसार फूड सेफ्टी टीम ने 2 सितंबर को मजीठा क्षेत्र स्थित दो दूध डेयरियों का निरीक्षण किया।

जांच टीम में डिजिग्नेटेड ऑफिसर-कम-जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO), अमृतसर, डॉ. मनजीत सिंह रतौल तथा फूड सेफ्टी ऑफिसर, अमृतसर, सतनाम सिंह शामिल थे। जांच के दौरान एक डेयरी से लगभग 70 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया। दुकानदार/फूड बिजनेस ऑपरेटर (FBO) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, यह पनीर बटाला शहर स्थित एक डेयरी से आपूर्ति किया गया था।

फूड सेफ्टी टीम ने दोनों डेयरियों से पनीर के दो प्रवर्तन नमूने भी एकत्र किए। इन नमूनों को जांच के लिए स्टेट फूड लेबोरेटरी, खरड़ भेजा जाएगा। स्टेट फूड लेबोरेटरी खरड़ से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत पनीर के निर्माता के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जांच के दौरान एक डेयरी से लगभग 70 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया। दुकानदार/फूड बिजनेस ऑपरेटर (FBO) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, यह पनीर बटाला शहर स्थित एक डेयरी से आपूर्ति किया गया था।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें