
अमृतसर: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमृतसर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज की अगुवाई में सिविल सर्जन कार्यालय में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें देश के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सेवा भी पूरी ईमानदारी से करनी चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से देशभक्ति की भावना के साथ अपना काम करने की अपील की।
इसके बाद गांधी ग्राउंड स्थित गुरु नानक स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने स्वास्थ्य विभाग के अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. मोना छत्रथ, डॉ. राजीव ठकराल, डॉ. वनीत कौर, डॉ. सामिया कोहली, वरिंदर रंधावा, पूनम सैनी, फतेहदीप सिंह और संदीप कौर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इनमें डॉ. राजिंदर पाल कौर, डॉ. जगनजोत कौर, डॉ. मंजीत सिंह रटौल, डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. प्रीतविन कौर और अमरदीप सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
डॉ. रश्मि विज ने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत और लगन से स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आगे भी मेहनत और ईमानदारी से लोगों की सेवा करने की अपील की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...