Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट धमाका: घटना स्थल पहुंचे DGP Gaurav Yadav, लोगों से की पुलिस का सहयोग करने की अपील

May 8, 2023

अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट धमाका: घटना स्थल पहुंचे DGP Gaurav Yadav, लोगों से की पुलिस का सहयोग करने की अपील

अमृतसर: अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट में हुए दो धमाकों के बाद डीजीपी गौरव यादव ने आज अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट का दौरा किया। प्रारंभिक जांच के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस घटना से ज्यादा चिंतित न हों। पुलिस इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

डीजीपी ने कहा कि इन दो धमाकों के बाद मेरा अमृतसर आने का एक ही मकसद है कि लोग घबराएं नहीं और हमें घटना की जांच का मौका दें। हमने इस काम में सभी टीमों को लगा दिया है, जल्द ही इस धमाके के बारे में पूरी जानकारी बता दी जाएगी। इस विस्फोटक का किसी बड़े विस्फोट उपकरण से संबंध नहीं है, फिर भी हम इस संबंध में पूरी जांच और पड़ताल में लगे हुए हैं, लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें