Last Updated: November 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में खौफनाक वारदात, बेटे ने पहले मां और दो पालतू कुत्तों को मारी गोली, फिर खुद भी की खुदकुशी

November 24, 2026

अमृतसर में खौफनाक वारदात, बेटे ने पहले मां और दो पालतू कुत्तों को मारी गोली, फिर खुद भी की खुदकुशी

अमृतसर: गुरु नगरी से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, अमृतसर के जुझार सिंह एवेन्यू इलाके में एक घर के अंदर गोलियां चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। जब मामले की जानकारी सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि हरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति ने पहले अपने घर में मौजूद दो पालतू कुत्तों को गोली मारी, फिर अपनी बुजुर्ग मां की गोली मारकर हत्या कर दी और आखिर में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में मां-बेटे समेत दो बेजुबान जानवरों की भी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक हरप्रीत सिंह करीब सात साल पहले इंग्लैंड से वापस भारत लौटा था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था और इसी वजह से परिवार में अक्सर विवाद रहता था। यहां तक कि उसकी पत्नी भी पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आखिर हरप्रीत सिंह ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया और इस वारदात के पीछे की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

 

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें