पंजाब डेस्क: अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके से एक बड़ी वारदात सामने आई है। बता दें कि गांव मिहरबानपुरा के अड्डे पर स्थित एक शराब ठेके को देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में ठेके पर काम करने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय अचानक गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने तीन से चार राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली कर्मचारी जसनूर सिंह की गर्दन में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। अन्य कर्मचारियों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
मालिक के जाने के बाद बनाया गया निशाना
कर्मचारियों का कहना है कि घटना उस समय हुई जब ठेके का मालिक वहां से कुछ देर पहले ही निकल चुका था। मालिक के जाते ही हमलावर मौके पर पहुंचे और सीधे फायरिंग शुरू कर दी। गौर करने वाली बात यह है कि इसी ठेके पर इससे पहले भी 18 नवंबर को हमला हो चुका है, जिससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि यह वारदात किसी साजिश के तहत की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह शराब ठेका पूर्व कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भतीजे जसप्रीत सिंह भिंडर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। लगातार हो रही हिंसक घटनाओं के चलते न केवल कर्मचारी बल्कि आसपास के ग्रामीण भी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
ये भी पढ़ें: धान घोटाले पर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल का बयान जो गलत करेगा उसको बख्शा नहीं जायेगा
पुलिस ने तेज की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...