पंजाब डेस्क: अमृतसर के थाना बी डिवीजन के अधीन पड़ते माहना सिंह चौक स्थित चूहड़ गली में लोहड़ी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। आग लगने से वृद्ध पिता और उनकी दिव्यांग बेटी की मौत हो गई। आग लगने की वजह लोहड़ी के मौके पर जलाई गई आग की चिंगारी बताई जा रही है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की सात आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें: Shattila Ekadashi 2026: 23 साल बाद आया खास संयोग, मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर उमड़ी भक्तों की भीड़
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। आग इतनी भड़क चुकी थी कि काबू पाना काफी मुश्किल था। घर के मालिक पहली मंजिल पर सो रहे थे। आग लगने पर सारा परिवार छत पर चढ़कर शोर मचाने लगा।
पहले परिवार ने छत पर लगी टंकी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग तेजी से फैलती जा रही थी। पहली मंजिल पर वृद्ध पिता और उनकी दिव्यांग बेटी सो रहे थे। वह उठकर भाग नहीं सके। लोगों ने बताया कि दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। अन्य लोगों को पड़ोसियों ने छतों के जरिए घर से बाहर निकाल। सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया गया। दो सदस्यों के साथ परिवार का काफी माली नुकसान भी हुआ। पीड़ित परिवार ने सरकार से इंसाफ की मांग की है।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त: Gift Nifty कमजोर, इंफोसिस और जस्ट डायल पर रहेगी नजर
मेष: दिन शुभ रहेगा...