
अमृतसर: मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया ने शहर के लोगों को दिवाली के मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और शहर के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर ब्रिगेड को छह और नई गाड़ियां सड़क पर उतार दी हैं। इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि वे गुरु नगरी अमृतसर की बेहतरी और यहां के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिवाली के मौके पर आतिशबाजी के कारण आग लगने की घटनाएं आम से •यादा होती हैं । इसके साथ ही कई बार जान-माल का नुकसान भी हो जाता है ।
मेयर भाटिया ने कहा कि इस नुकसान को रोकने के लिए नगर निगम अमृतसर द्वारा पहले ही प्रयास किए जा चुके हैं, जिसके तहत निगम ने फायर ब्रिगेड को छह और गाड़ियां दी हैं, जिससे अब फायर ब्रिगेड के पास कुल 20 गाड़ियां हो गई हैं। आज फायर ब्रिगेड को जो छह नई गाड़ियां दी गई हैं, उनमें तीन बड़े फायर टेंडर, एक छोटा फायर टेंडर, एक छोटा फायर टेंडर कम रेस्क्यू वाहन और एक अन्य सुरक्षा गाड़ी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अमृतसर का फायर ब्रिगेड विभाग अटारी बॉर्डर से लेकर ब्यास और डेरा बाबा नानक तक लोगों की सेवा कर रहा है। शहर में कूड़े की समस्या का भी जल्द ही समाधान किया जा रहा है और आने वाले दिनों में अमृतसर शहर चमकता हुआ दिखाई देगा, जिसके लिए स्थानीय लोगों को भी नगर निगम का सहयोग करना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि बीते दिन 41 करोड़ की लागत से श्री हरमंदिर साहिब जाने वाली चार प्रमुख सड़कों को विरासत की शक्ल देने का नया काम शुरू किया गया है, इसके अलावा शहर की सड़कों की मरम्मत भी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के सहयोग से नगर निगम गुरु नगरी की सेवा में सदैव तत्पर है। बतौर मेयर वह भी शहर वासियों को बुनियादी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयत्नशील है। वह शहरवासियों की सेवा में सदैव हाजिर है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...