Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर: MLA निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग किए वितरित

July 22, 2026

अमृतसर: MLA निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग किए वितरित

अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग उपलब्ध करवाने के अभियान के तहत आज विधानसभा क्षेत्र अमृतसर दक्षिण के विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट बाबा दीप सिंह (लड़के) में विद्यार्थियों को पंजाब सरकार द्वारा भेजे गए स्कूल बैग वितरित किए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए डॉ. निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक आधारभूत ढांचा तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग उपलब्ध करवाने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके अभिभावकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना भी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए ये स्कूल बैग विद्यार्थियों की दैनिक पढ़ाई में उपयोगी सिद्ध होंगे।

डॉ. निज्जर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों के कारण आज पंजाब देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं समान अवसरों वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता, शिक्षकों और पंजाब का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफल, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मोनिका, आम आदमी पार्टी युवा विंग के प्रभारी संदीप सिंह, शिक्षा विंग अमृतसर के प्रभारी जसकरणदीप सिंह, वार्ड नंबर 42 के प्रभारी शेर-ए-पंजाब सिंह, विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के ओएसडी मनप्रीत सिंह तथा स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें