Dainik Savera Times

नगर निगम अमृतसर की बड़ी कार्रवाई, मोहिनी पार्क में अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किया ध्वस्त

अमृतसर: नगर निगम ने मोहिनी पार्क क्षेत्र में बिना नक्शा पास करवाए बनाए जा रहे अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यहां बिना स्वीकृत नक्शे के 9 दुकानों का कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा था। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान सुखदेव वशिष्ठ, विवेक मित्तल, अमन और रविन्द्र मौजूद रहे।

Exit mobile version