Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कड़ी सुरक्षा के बावजूद श्री दरबार साहिब के पास हुई बेअदबी की घटना, आरोपी काबू

June 3, 2025

कड़ी सुरक्षा के बावजूद श्री दरबार साहिब के पास हुई बेअदबी की घटना, आरोपी काबू

Amritsar News : अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के पास श्री गुरु अर्जन निवास सराय के बाहर सोमवार देर रात एक युवक ने गुटका साहिब की बेअदबी की। घटना के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान-
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान स्वर्ण मंदिर के पास रहने वाले गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। अभी तक उसने ऐसा करने का कारण नहीं बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

कड़ी सुरक्षा के बावजूद बेअदबी की घटना-
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार (घलूघारा दिवस) की बरसी के लिए अमृतसर में पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद बेअदबी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अलर्ट पर प्रशासन-
एडीसीपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें