Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर: ग्वाल मंडी में छोटे बच्चों का करवाया कबड्डी मैच

November 6, 2026

अमृतसर: ग्वाल मंडी में छोटे बच्चों का करवाया कबड्डी मैच

अमृतसर: जिला प्रशासन द्वारा नशे के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित ग्वाल मंडी क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से आज छोटे बच्चों का कबड्डी मैच करवाया गया। इस अवसर पर डी.एस.पी. श्री इंद्रजीत सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को खेलों से जुड़े रहने, कड़ी मेहनत करने और अपने जीवन में अच्छे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास पैदा होता है। इसके अलावा खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों के एकत्रित समूह को संबोधित करते हुए डी.एस.पी. श्री इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत राज्य में से नशे के पूर्ण खात्मे के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशे की तस्करी या गैर-कानूनी कारोबार में शामिल है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस विभाग को दी जाए, ताकि ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ इस जंग में लोगों का सहयोग और युवाओं की खेलों के प्रति रुचि समाज को स्वस्थ एवं नशा मुक्त बनाने में अहम योगदान दे सकती है।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें