Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई: कैंब्रिज स्कूल के पास मिला असॉल्ट राइफ़ल

October 12, 2026

अमृतसर पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई: कैंब्रिज स्कूल के पास मिला असॉल्ट राइफ़ल

पंजाब डेस्क: अमृतसर में लुहारका रोड स्थित कैंब्रिज स्कूल के नजदीक खाली प्लॉटों से एक असॉल्ट हथियार बरामद किया गया है। थाना कंबो की पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस अमृतसर के सहयोग से संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर एक असॉल्ट राइफ़ल बरामद की है। मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार वहां किसने छिपाया था।

मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली थी हथियार की सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिलिट्री इंटेलिजेंस अमृतसर को लुहारका रोड पर कैंब्रिज स्कूल के पास स्थित खाली प्लॉटों में एक असॉल्ट राइफ़ल होने की आशंका संबंधी जानकारी मिली थी। इसके बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस की ओर से थाना कंबो पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने संबंधित इलाके में तलाशी अभियान चलाने का फैसला किया।

पीले लिफाफे में लिपटा मिला एक असॉल्ट राइफ़ल

एएसआई सरवन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के कर्मचारियों के साथ मिलकर खाली प्लॉटों की तलाशी ली। इसी दौरान एक पीले रंग के लिफाफे में लिपटा हुआ एक असॉल्ट राइफ़ल बरामद हुआ।

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में थाना कंबो में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान हथियार से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें