अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन के साथ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2.225 किलोग्राम हेरोइन, 6 आधुनिक पिस्तौलें और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक नशे और हथियारों की खेप पहुंचाने का काम कर रहे थे।
पंजाब DGP ने दी जानकारी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राज्य में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर करारा प्रहार है।
In a major breakthrough, Amritsar Commissionerate Police busts a cross-border illegal arms and drug smuggling module, apprehends two accused, and recovers 2.225 kg heroin, 6 sophisticated pistols, and 12 live cartridges.
Preliminary investigation reveals that the arrested… pic.twitter.com/WvjT8h2jrM
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 3, 2026
अमृतसर में FIR दर्ज
मामले में थाना छेहरटा और थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और इसके पीछे काम कर रहे पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए गहन जांच कर रही है।
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश को नशा और अपराध मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...