Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर पुलिस ने ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्टल समेत आरोपी को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

पंजाब डेस्क : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ग्लॉक पिस्टल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है।

अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद ग्रेनेड का इस्तेमाल किसी पुलिस स्टेशन, सरकारी इमारत या भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, हथियारों की सप्लाई और साजिश में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए भी कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version