Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर पुलिस ने तीन पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल सहित 1 को किया गिरफ्तार

अमृतसर: जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की। जिसमे पुलिस ने तीन 30 बोर ग्लॉक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि,आईए अमृतसर दिहाटी को गुप्त सूचना मिली कि जिले में कुछ लोगों द्वारा पाकिस्तान से हथियार मंगवा कर आगे सप्लाई किए जा रहें है।

जिसके बाद पुलिस ने अपनी पुलिस टीम के साथ रविंदर सिंह पुत्र जसवन्त सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।  इस संबंध में उक्त रविंदर सिंह और अर्शदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा नं. 202 दिनांक 31.08.2024 थाना घरिंडा में 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

उक्त गिरफ्तार आरोपी रविंदर सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह और अर्शदीप सिंह चाचा नामक पाकिस्तानी तस्कर के साथ कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में थे और सीमा पार तस्करी का कारोबार करते थे। उक्त गिरफ्तार आरोपी रविंदर सिंह को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और उसका रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा रविंदर सिंह के भगोड़े साथी अर्शदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Exit mobile version