Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर पुलिस ने 6 kg हेरोइन सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

अमृतसर : सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए अमृतसर पुलिस ने यूएसए स्थित तस्कर जसमीत सिंह उर्फ ​​लकी के 2 सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। शुरुआती जांच में पता चला है कि लकी पर मर्डर, एनडीपीएस समेत 11 मामले दर्ज हैं। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। पुलिस इसके आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version