Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर पुलिस ने 1 किलो अफीम सप्लाई करने जा रहे 2 तस्कर किए काबू

अमृतसर: सीआईए स्टाफ अमृतसर सिटी पुलिस को सूचना मिली थी कि शम्मी शर्मा उर्फ गुर्जर निवासी मेन बाजार बिजली घर नजदीक गुरुद्वारा साहिब मुस्तफाबाद बटाला रोड और हरमन सिंह उर्फ छली निवासी गली नंबर 3 नजदीक शर्मा डेयरी मुस्तफाबाद अफीम बेचने का धंधा करते हैं। आरोपियों के पास अफीम की एक खेप मौजूद है। अफीम सप्लाई करने एक्टिवा पर जा रहे हैं। इसी सूचना के अधिकार पर सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह रंधावा और उनकी पुलिस द्वारा दोनों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने मुस्तफाबाद इलाके में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर 1 किलो अफीम बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया है।

Exit mobile version