अमृतसर : सीमावर्ती पुलिस जिला अमृतसर देहाती द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। थाना मतेवाल की पुलिस ने जगदीप सिंह निवासी गांव नानक नांगल जिला गुरदासपुर गुरबाज सिंह निवासी गांव वैरोनगल जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 ग्राम हैरोइन ₹400 की ड्रग मनी बरामद की गई है। दोनों आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ जोली निवासी गांव भोएवाल नजदीक गांव मतेवाल से हैरोइन खरीदने के लिए आए थे। पुलिस द्वारा आकाशदीप सिंह को भी केस में नामजद किया गया है।
थाना कत्थूनंगल ने हिमांशु निवासी गांव कर्नल को गिरफ्तार किया है। 4 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। थाना मेहता ने अमृतपाल सिंह निवासी गांव उद्योनंगल को गिरफ्तार किया है। 9 ग्राम हैरोइन ₹1000 की ड्रग मनी बरामद की गई है। थाना जंडियाला गुरु की पुलिस ने जगरूप सिंह उर्फ काका निवासी गांव धारड को गिरफ्तार कर 9 ग्राम हैरोइन बरामद की है। जगप्रीत सिंह निवासी गांव धारड़ की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। थाना लोपोके ने सुरजीत सिंह निवासी गांव शोहरा को गिरफ्तार कर 4 ग्राम हैरोइन बरामद की है।

