पंजाब डेस्क: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। जिसमें पुलिस ने पाकिस्तान-समर्थित एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद कीं, जिनमें तीन PX5 और चार .30 बोर की हथियार शामिल हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी
इस पूरी कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर के इशारों पर काम कर रहे थे, जो व्हॉट्सऐप के माध्यम से अवैध हथियारों की डिलीवरी और पिकअप लोकेशन तय करता था।
Acting swiftly on intelligence inputs, Amritsar Commissionerate Police dismantles a #Pakistan-linked cross-border arms smuggling module and apprehends two operatives, recovering seven sophisticated pistols (three PX5 and four .30 bore).
Preliminary investigation reveals that the… pic.twitter.com/piQkV4K8bb
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) December 1, 2025
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक
यह गिरोह सीमा पार से हथियारों की आपूर्ति कर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ था। समय रहते हुई इस कार्रवाई ने एक बड़े नेटवर्क को सक्रिय होने से पहले ही खत्म कर दिया।

