Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीमा पार तस्करी को झटका: Amritsar Police ने एक किलो बर्फ और हेरोइन की जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

November 6, 2024

सीमा पार तस्करी को झटका: Amritsar Police ने एक किलो बर्फ और हेरोइन की जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Amritsar Police : सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही मेथमफेटामाइन और हेरोइन जब्त की है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है।

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 1 किलोग्राम आइस ड्रग (मेथामफेटामाइन) और 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। डीजीपी यादव ने आगे बताया कि इस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक आरोपी करणदीप पहले दुबई और मॉस्को में रह चुका है। उसके पाकिस्तान स्थित तस्करों से भी संबंध थे।

डीजीपी यादव ने आगे बताया कि करणदीप विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गुरदेव उर्फ ​​जैसल के संपर्क में भी था। आरोपी पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी और परिवहन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत पीएस एयरपोर्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है ताकि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें