Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर पुलिस द्वारा बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, उत्तराखंड से करीब 4 लाख नशीली गोलियों सहित एक काबू

अमृतसर: डीजीपी पंजाब की ओर से शुरू की गई नशे के खिलाफ अभियान के तहत अमृतसर पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह की हिदायतों पर शहर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने नशीली गोलियां बेचने वाले एक गिरोह को पकड़ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस ने आज एक और गिरफ़्तारी की है। उक्त आरोपी से 4 लाख 5 हजार नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।

बता दें कि पुलिस इसी मामले में निशान शर्मा और राजीव कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने आज तीसरे आरोपी उस्मान को काबू किया है। इस मामले में अब तक 4 लाख 34 हजार नशीली दवाइयों सहित 29 हजार ड्रग मनी बरामद की है।

Exit mobile version