Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर पुलिस ने वाहन चोरों का किया भंडाफोड़ 4 को किया गिरफ्तार

अमृतसर: पुलिस द्वारा वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया हैं। थाना मकबूल पुरा की पुलिस द्वारा मेहता रोड पर टाहली वाला चौक में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान वरिंदर सिंह उर्फ बूटा निवासी गांव तलवंडी डोगरा और अमृतपाल सिंह उर्फ काली निवासी गांव मानावाला कला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद की गई है। दोनों आरोपीयो के खिलाफ केस दर्ज कर और पूछताछ की जा रही है। इसी तरह थाना सदर की पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है क्योंकि विजयनगर में परमजीत सिंह उर्फ अम्मा निवासी गांव निका दहीके अमृतसर देहाती और प्रिंसीपल सिंह उर्फ प्रिंस निवासी गांव लोहारका को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंसीपल इस समय चविंडा देवी में रहता है। आरोपियों की गिरफ्तारी मुस्तफाबाद से की गई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद किया गया है। केस दर्ज कर और वाहन बरामद करने की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version