Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 30 Kg से ज्यादा हेरोइन बरामद

June 11, 2026

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 30 Kg से ज्यादा हेरोइन बरामद

पंजाब डेस्क: अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

डीजीपी ने दी जानकारी

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे, जो इस पूरे नेटवर्क को सीमा पार से संचालित कर रहा था।

दुबई कनेक्शन की जांच

पुलिस जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस गिरोह का संबंध दुबई में बैठे एक तस्कर से जुड़ा हुआ था। वही व्यक्ति भारत में खेप की सप्लाई और वितरण के लिए नेटवर्क को निर्देश दे रहा था। आरोपी उसके निर्देशों पर काम करते हुए तय स्थानों से नशे की खेप प्राप्त कर राज्य के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते थे।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस कार्रवाई के बाद अमृतसर के छेहरटा पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था और पंजाब के विभिन्न इलाकों में नशे की सप्लाई चेन को सक्रिय रखे हुए था।

ये भी पढ़ें…

आगे की जांच जारी

पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसके वित्तीय लेन-देन कैसे संचालित किए जा रहे थे। हवाला चैनल के जरिए पैसों की आवाजाही की संभावना पर भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा है कि पंजाब पुलिस राज्य को नशामुक्त बनाने और ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखे हुए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें