पंजाब डेस्क: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हाल ही में नाकाबंदी अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में दो 9MM सब-मशीन गन और एक खाली मैगज़ीन बरामद की गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह अवैध हथियारों की खेप गैंगस्टर Gurpreet Singh Goldy Dhillon से जुड़ी हुई थी।
DGP गौरव यादव ने दी जानकारी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह हथियार पूरे पंजाब में आपराधिक और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले थे।
In a major breakthrough, Amritsar Commissionerate Police Amritsar foils an illegal arms consignment, recovering two 9MM sub-machine guns and one empty magazine during naka-bandi.
Preliminary investigation reveals links to gangster Gurpreet Singh @ Goldy Dhillon, with the… pic.twitter.com/ojgKlMzj4R
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) March 29, 2026
अर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज
अमृतसर के थाना छेहरटा में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए जांच में जुटी है।
पुलिस का संदेश
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ नीति के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डीजीपी गौरव यादव ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि पंजाब को सुरक्षित और महफूज़ रखा जा सके।

