Amritsar Police News: अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशा तस्करी से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बता दें कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अमृतसर-जालंधर हाईवे पर अड्डा मानावाला के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से लगभग 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था। यह हैंडलर दुबई (यूएई) से नेटवर्क को संचालित कर रहा था और उसका संबंध सुल्तानविंड निवासी अंतरप्रीत सिंह से बताया जा रहा है। अंतरप्रीत सिंह पहले से ही कई आपराधिक मामलों में नामजद है और नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ माना जाता है।
Acting swiftly on specific inputs, Counter Intelligence, Amritsar busts a narcotics smuggling network, apprehends one accused and recovers 6 Kg Heroin near Adda Manawala on the Amritsar–Jalandhar highway.
Preliminary investigation reveals that the accused was acting at the… pic.twitter.com/ctRTm7SJ1N
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 30, 2026
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पूरे गिरोह की जड़ों तक पहुंचने और अन्य सदस्यों की पहचान के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों का उद्देश्य राज्य में सक्रिय ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना और पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में सख्त कदम उठाना है।

