Site icon Dainik Savera Times

जालंधर गोलीकांड के मद्देनजर अमृतसर पुलिस हाई अलर्ट पर

अमृतसर: जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या करने के बाद अमृतसर में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। जो लोग गैंगस्टर्स की धमकी का शिकार है, उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा सिटी पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है। शहर में सुरक्षा संबंधी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर खुद अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरे हैं।

उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा किया। लोगों के साथ खुद बातचीत की। मुश्किलों के बारे में जानकारी हासिल की। मौके पर ही लोगों की मुश्किलों का तुरंत हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शहर में स्पैशल नाकाबंदी कर वालों की चैकिंग शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा शहर के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि शहर में अमन और कानून व्यवस्था को कायम रखने में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई गई है। शहर में अमन और कानून व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जाएगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version