Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 255 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए, कीमत करीब 54 लाख रुपये

November 17, 2026

अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 255 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए, कीमत करीब 54 लाख रुपये

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लोगों के 255 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ये मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर समेत देश के विभिन्न राज्यों से ट्रेस किए गए हैं।

यह कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की पांचवीं बड़ी मोबाइल रिकवरी पहल है। इससे पहले पहले चरण में 100, दूसरे चरण में 200, तीसरे चरण में 400 और चौथे चरण में 255 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाए गए थे। इस तरह अब तक कुल 1,210 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं। बरामद किए गए 255 मोबाइल फोन में 7 एप्पल आईफोन और 248 एंड्रॉयड फोन शामिल हैं। पुलिस टीमों ने तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के जरिए इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया।

तीन पुलिस टीमों ने किया अहम योगदान

मोबाइल फोन बरामद करने में अलग-अलग पुलिस टीमों की अहम भूमिका रही। इनमें:

  • पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम: 177 मोबाइल फोन

  • सब-डिवीजन सेंट्रल: 44 मोबाइल फोन

  • पुलिस स्टेशन सी-डिवीजन: 34 मोबाइल फोन

  • कुल बरामद मोबाइल फोन: 255

इन सभी मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 54 लाख रुपये है।

मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत करें शिकायत

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या सांझ केंद्र में शिकायत दर्ज करवाएं। इसके साथ ही भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल पर भी मोबाइल फोन को रजिस्टर करें।

इससे गुम हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने और ट्रेस करने में मदद मिलती है। साथ ही मोबाइल फोन के गलत इस्तेमाल को रोकने में भी सहायता मिलती है। पुलिस ने लोगों से मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें