Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर पुलिस ने भारत-पाक सीमा के निकट गांव से आधुनिक हथियारों का जखीरा किया बरामद

अमृतसर: एक बड़ी सफलता में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और भारत-पाक सीमा के निकट रावी नदी के पास घोनेवाल, पुलिस थाना रामदास गांव से आधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया है। जिसमे 8 मैगज़ीन के साथ 2 एके-सीरीज़ असॉल्ट राइफलें, 2 मैगज़ीन के साथ 1 पिस्तौल (.30 बोर), 50 ज़िंदा कारतूस (.30 बोर) और 245 ज़िंदा कारतूस (7.62 मिमी) हथियार बरामद हुए है।

त्वरित और सतर्क कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई है, विशेष रूप से हाल ही में मिली खुफिया रिपोर्टों के मद्देनजर, जिनमें सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों की बढ़ती गतिविधियों और अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता के बारे में जानकारी दी गई थी। नेटवर्क के आपसी संबंधों सहित सम्पूर्ण गठजोड़ का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। PunjabPolice पंजाब की सुरक्षा के लिए संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है।

ये भी पढ़ें : Pradosh Vrat March 2026: मार्च में कब रखा जाएगा दूसरा प्रदोष व्रत? जानें तारीख, पूजा का समय और विधि

Exit mobile version