Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस ने खेतों में पराली को आग लगने वाले एक किसान पर किया केस दर्ज

October 16, 2024

अमृतसर पुलिस ने खेतों में पराली को आग लगने वाले एक किसान पर किया केस दर्ज

अमृतसर: पंजाब सरकार और जिला प्रशासन द्वारा पराली को आग लगने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके बावजूद भी किसान बाज नहीं आ रहे हैं। किसानों द्वारा अपने खेतों में पराली को आग लगाई जा रही है। दो मामले सामने आए हैं। राजासासी की पुलिस के अनुसार गांव सैदपुर में रहने वाले किसान गगनदीप सिंह ने अपनी एक एकड़ जमीन में धान की फसल बीजी थी। इस फसल को काटने के बाद पराली को आग लगा दी है। थाना राजसासी में केस दर्ज किया गया है। इसी तरह करनैल सिंह निवासी गांव मुतल ने अपने खेतों में पराली को आग लगाई है। ऐसा कर डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेशों का उल्लंघन किया गया है। थाना तरसिक्का में केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें