Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,10 किलो हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Amritsar Police

Amritsar Police

अमृतसर: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर सांझा की।

पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क पर कसा शिकंजा

अमृतसर ग्रामीण पुलिस के अनुसार, बरामद की गई हेरोइन के पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुई FIR

मामले में अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। जांच एजेंसियां इस मामले में ड्रग सप्लाई चेन के हर स्तर को खंगाल रही हैं।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान जारी

पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में ड्रग तस्करी को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना और पंजाब को सुरक्षित एवं नशा मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है।

Exit mobile version