अमृतसर: पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी को एक बड़ा झटका देते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है जो ट्रांस नेटवर्क चला रहा था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर प्रारंभिक जानकारी दी।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने ड्रग तस्करी नेटवर्क के 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और 5 मैगजीन भी बरामद की हैं। पुलिस की जांच में तस्करी नेटवर्क में पाकिस्तान लिंक का भी पता चला है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...