Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, अमृतसर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 17 अगस्त को छुट्टी घोषित

August 16, 2026

स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, अमृतसर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 17 अगस्त को छुट्टी घोषित

अमृतसरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 17 अगस्त को अमृतसर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की है।

कैबिनेट मंत्री ने यह घोषणा 15 अगस्त को अमृतसर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की सफलता और इसके सुचारू आयोजन में शैक्षणिक संस्थानों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सहयोग को ध्यान में रखते हुए की।

इसके तहत 17 अगस्त को अमृतसर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। कैबिनेट मंत्री ने यह घोषणा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड में शामिल होते हुए की थी।

चूंकि 16 अगस्त को रविवार है, इसलिए इस छुट्टी का लाभ 17 अगस्त, सोमवार को दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें