Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, अवैध कब्जों पर कार्रवाई और नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

July 17, 2026

अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, अवैध कब्जों पर कार्रवाई और नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

अमृतसर: शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए अमृतसर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर (PPS) के नेतृत्व में की गई।

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। टीमों ने सड़कों और फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटवाया और संबंधित लोगों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियां दोबारा न करने की चेतावनी दी।

ट्रैफिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण यातायात में बाधा पैदा करता है, जिसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।

इस दौरान पुलिस ने भारी वाहनों की भी विशेष जांच की। ट्रकों, ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की चेकिंग करते हुए बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, काली फिल्म लगे वाहनों, नियमों के विपरीत लगाए गए जाल और अन्य ट्रैफिक उल्लंघनों के मामलों में बड़ी संख्या में चालान किए गए।

एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा न करने तथा वाहन चलाते समय सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें