Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर: दरबार साहिब के पास दो बदमाशों ने कारोबारी से हुई लूट, जांच में जुटी पुलिस

September 14, 2024

अमृतसर: दरबार साहिब के पास दो बदमाशों ने कारोबारी से हुई लूट, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर: आजकल लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं और लुटेरे भी पुलिस से बेखौफ होकर लूट की वारदातों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला अमृतसर दरबार साहिब के पास चौक पराग दास का है, जहां लुटेरों ने सोना लूट लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि दरबार साहिब के पास पराग दास चौक के पास लूट की घटना सामने आई है, वह अलग-अलग दुकानदारों से सोना लेकर उसे कुरियर करने के लिए गुरु बाजार जा रहा था।

इसी दौरान जब वह परागदास चौक के पास पहुंचा तो दो अज्ञात लुटेरों ने उससे सोना लूट लिया। पुलिस का कहना है कि कितना सोना है इसका अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें