Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर: आर्मी कैंप से लावारिस पिस्टल बरामद, पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की शुरू

अमृतसर में आर्मी कैंप के अंदर एक लावारिस पिस्टल बरामद हुआ है। जिसके बाद आर्मी ने पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। आर्मी का कहना है कि यह लावारिस है और बीते रिकॉर्ड में कोई भी पिस्टल गुम होने की शिकायत भी नहीं है। ऐसे में पुलिस ने अब पिस्टल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अजनाला के आर्मी कैंट एरिया में गड़वाल बटालियन 11 कैंप एरिया की सफाई कर रहे सूबेदार धनपाल सिंह व हवलदार राजदीप सिंह को यह पिस्टल मिला। पिस्टल को जंग लग चूका है। पिस्टल पर GSF In 2013 लिखा हुआ है। आर्मी ने अपनी जांच के बाद उसे अजनाला पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version