Site icon Dainik Savera Times

आसमान में छाए काले बादल, ठंडी हवाएं चलने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

अमृतसर: पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल था। सुबह से ही तापमान बढ़ने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। बादलों के आने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई।

आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है। लोगों को उम्मीद है कि कभी भी बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से और राहत मिलेगी। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं किसानों को भी राहत मिल सकती है।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग बादलों को देखते और बारिश का इंतजार करते दिखे। हालांकि अभी तक बारिश नहीं हुई है, लेकिन मौसम का बदलता मिजाज आने वाले समय में बारिश की संभावना की ओर इशारा कर रहा है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही अच्छी बारिश होगी और गर्मी से पूरी तरह राहत मिलेगी। दुकानदारों के अनुसार, पिछले हफ़्ते गर्मी और उमस ने हालात और खराब कर दिए थे, लेकिन कल शाम तक ठंडी हवा और बारिश से मौसम और सुहावना हो गया था।

Exit mobile version