Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Post-Matric Scholarship Scheme के अंतर्गत 91. 46 करोड़ रुपए की राशि जारी : Baljit Kaur

June 8, 2024

Post-Matric Scholarship Scheme के अंतर्गत 91. 46 करोड़ रुपए की राशि जारी : Baljit Kaur

चंडीगढ़ : पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ बलजीत कौर ने शनिवार को पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एस. सी स्टूडेंट्स स्कीम साल 2023- 24 के बकाया रहते 117346 विद्यार्थियों के लिए 91.46 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

डॉ कौर ने बताया कि अनुसूचित जाति के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम का मुख्य लक्ष्य ज्यादा गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को शिक्षा पूरी करने के लिये सहायता प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि इस राशि के जारी होने से अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों का जीवन स्तर ऊँचा उठाया जा सकेगा। मंत्री महोदय ने बताया कि वित्तीय सहायता की अदायगी सीधी लाभार्थियों के बैंक खातों में की जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें