Site icon Dainik Savera Times

श्री दरबार साहिब पर हमले की बात कर लोगों में डर का माहौल बनाया जा रहा : रवनीत बिट्टू

Sri Darbar Sahib: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्ट ने कहा कि श्री दरबार साहिब में ईमेल द्वारा भेजी गई धमकी बहुत ही घटिया बात है। कोई भी श्री दरबार साहिब पर हमला नहीं कर सकता और न ही यह हमला होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब को जो धमकी दी गई है। उसके ऊपर राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि श्री दरबार साहब सभी धर्म के पूज्यस्थल हैं। यहां पर अगर कोई इस तरह से करता है तो उसको इस बात की सजा दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ नाम के है, पर सुपर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ही हैं। जो पंजाब को चला रहे हैं।

अमन-कानून के हालात ठीक करने के लिए पंजाब सरकार कुछ भी नहीं कर रही
रवनीत बिट्ट ने आगे कहा कि पंजाब में अमन-कानून के हालात ठीक करने के लिए पंजाब सरकार कुछ भी नहीं कर रही। उन्होंने लैंड पूलिंग पालिसी पर कहा कि इस स्कीम के तहत किसानों की 1 इंच जगह भी नहीं दी जाएगी और अगर ऐसा होगा तो लोग इनको बुरी तरह से हर गांव से भगाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों में एक डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। रवनीत सिंह बिट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कर रहे है, इस तरह पंजाब नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब को चलाने के लिए बाहर से बुलाए हुए मंत्री काम कर रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा लोगों से चुनाव के समय में जो वादे किए थे, एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। लोग इस बात का इंतजार कर रहे है कि कब उनको 1-1 हजार रुपए मिलेंगे। 2027 के चुनाव में लोगों ने इस बात का फैसला कर लिया है कि अब इनको पंजाब से चलते करना है।

श्री हरिमंदिर साहिब को धमकी भरे ईमेल भेजने के संबंध में फरीदाबाद का सॉफ्टवेयर इंजीनियर काबू

श्री हरिमंदिर साहिब को धमकी मिलने के मामले में अमृतसर पुलिस ने फरीदाबाद (हरियाणा) से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया है। उसकी पहचान फरीदाबाद के शुभम दूबे के तौर पर हुई है। जिससे अमृतसर लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, शुक्रवार शाम को एक बार फिर धमकी आई। अब तक 5 दिनों में छठी बार धमकी मिल गई है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने कहा कि धमकी भरा ईमेल शुभम दूबे को हिरासत में लिए जाने के बाद आया है। पुलिस कमिश्नर को इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ईमेल सिर्फ श्री हरिमंदिर साहिब को ही नहीं, बल्कि दिल्ली के स्कूलों, अदालतों, सीएम, सांसदों और तमिलनाडु की कई संस्थाओं को भी भेजे गए हैं।

आशंका है कि श्री हरिमंदिर साहिब का नाम प्रयोग कर तमिलनाडु के मसलों को उजागर करने को कोशिश की जा रही है। क्योंकि, जो धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। उनमें 2 लाइनें तो श्री हरिमंदिर साहिब के बारे में होती हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कई ई-मेल बीते समय में तमिलनाडु में भी सकुर्लेट हुए हैं। इस वजह से तमिलनाडु के कई अधिकारी भी पंजाब पुलिस के संपर्क में हैं। बता दें कि 14 जुलाई से अब तक 6 धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। इन मेल्स में श्री हरिमंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद अमृतसर में सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट हो गईं और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ तलाशी अभियान चलाया गया।

Exit mobile version