Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री हरिमंदिर साहिब में बुजुर्ग व्यक्ति ने की आत्महत्या करने की कोशिश, सरोवर में लगाई छलांग

October 19, 2024

श्री हरिमंदिर साहिब में बुजुर्ग व्यक्ति ने की आत्महत्या करने की कोशिश, सरोवर में लगाई छलांग

अमृतसर: सचखंड श्री दरबार साहिब से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने श्री दरबार साहिब के सरोवर में छलांग लगा दी। यह दृश्य देखते ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि पवित्र सरोवर में कूदने वाले व्यक्ति ने आत्महत्या करने की कोशिश की। व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 60 वर्षीय व्यक्ति अचानक सरोवर में कूद गया, जिसे सेवादारों ने तुरंत बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार सरोवर में कूदने की कोशिश करने वाला व्यक्ति लगातार यही कह रहा था कि वह गुरु घर में अपनी जान देना चाहता है। जैसे ही उसने छलांग लगाई तो आस-पास के लोग और सेवादार मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत बाहर निकाला। फिलहाल उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उसके पवित्र सरोवर में कूदने के कारणों की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें