Site icon Dainik Savera Times

बिजली के शार्ट सर्किट से घर में लगी आग; ऊपरी मंजिल पर रखा गैस सिलैंडर फटा

पटियाला: शहर के भादसों रोड पर स्थित अमन विहार कॉलोनी की गली नंबर 7 में आज एक घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। वहीं ऊपरी मंजिल पर स्थित घर में लगी आग के दौरान घर में एक गैस सिलैंडर फट गया है और दूसरा खस्ता हालत में फायर ब्रिगेड के कर्मियों को मिला है। गनीमत रही कि जब फायर ब्रिगेड के कर्मी घटना स्थल पर पहुंचने के बाद सिलैंडर फटा था तब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी वहां पर आग बुझाने के लिए जा ही रहे थे कि सिलैंडर जबरदस्त धमाके के साथ फटकर टुकड़ों में बदल गया।

उक्त टुकड़ों को फिलहाल फायर ब्रिगेड ऑफिस में रखा गया है। फायर ब्रिगेड की टीम में शामिल फायर आफिसर रमन कुमार व मनोज कुमार सहित साथियों ने बताया कि उनको दोपहर के समय भादसों रोड स्थित अमन विहार कॉलोनी के डीके मोटर्स मालिक के घर में आग लगने की सूचना आई और वह टीम के साथ पहुंचे तो आग काफी फैल चुकी थी। उक्त डीके मोटर्स की नीचे दुकान है और ऊपर उनका घर है। यह आग उनके ही घर में लगी है, जिसके कारण सारा घर का सामान जलकर राख हो गया।

इसी दौरान घर में दो सिलैंडर पड़े थे और एक सिलैंडर फटकर कई हिस्सों में तबदील हो गया है जबकि दूसरा सिलेंडर भी खस्ता हालत में ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बाहर निकाला है। उनका कहना है कि फिलहाल किसी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी मेयर जगदीश जग्गा ने कहा कि फिलहाल घर में कितना सामान जलकर राख हुआ है इसका अंदाजा लगाया जा रहा है। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण हुई बताई जा रही है। घर के मालिक दविंदर कुमार ने कहा कि आग लगने के बाद उसका घर जलकर राख हो गया है।

Exit mobile version