रूपनगर: नगर कौंसिल रूपनगर के अध्यक्ष संजय वर्मा बेले वाले ने कहा कि भाखड़ा नहर के साइफन से नगर कौंसिल के वाटर वर्क्स को पानी की आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि नहर विभाग ने भाखड़ा नहर की पटरी की मुरम्मत के चलते पानी का स्तर 6 फुट कम कर दिया है, जिसके चलते भाखड़ा नहर के साइफन से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। भाखड़ा नहर के साइफन से पानी चालू रखने के लिए इंजन लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक शहरवासियों को सिर्फ एक बार शाम को पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक शहरवासी पेयजल का समुचित उपयोग करें और पानी का दुरुपयोग न करें। उन्होंने कहा कि शहर के जिस मोहल्ले में वाटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति की जाती है, केवल उसी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाएगी तथा शेष क्षेत्र में ट्यूबवैल के बोर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को जलापूर्ति के मामले में नगर परिषद को सहयोग देना चाहिए।
भाखड़ा नहर के साइफन से पानी चालू रखने के लिए एक इंजन स्थापित

