Site icon Dainik Savera Times

कुत्ते को बचाने के चक्कर में फ्लाईओवर के पिलर से टकराई इनोवा, 2 लोग घायल

लुधियाना: कुत्ते को बचाने के चक्कर में इनोवा कार फ्लाईओवर के पिलर से जा टकराई। हादसे में कार के एयरबैग खुल गए और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने से कार में सवार दोनों लोगों की जान बच गई। इनमें से एक के हाथ पर फै्रर आया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई। मामले के बारे में थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचना दी। कार मालिक गुरमीत सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह तकरीबन साढ़े 5 बजे की है। उनका दोस्त और भतीजा उनकी इनोवा कार में साऊथ सिटी से वापस आ रहे थे।

ये भी पढ़ें- Virat Kohli का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ गायब, नहीं सर्च हो रही प्रोफ़ाइल, फैंस पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग कर पूछ रहे सवाल!

नगर निगम जो-डी के पीछे अचानक कार के आगे कुत्ता आ गया। गाड़ी उनका दोस्त चला रहा था। कुत्ते को बचाने के चक्कर में दोस्त कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार फ्लाईओवर से पिलर से जा टकराई। कार के सभी ऐयरबैग खुल गए, जिससे उनके दोस्त और भतीजे की जान बच गई। उनके भतीजे के हाथ में फ्रैर आया है। गुरमीत सिंह का कहना है कि कार स्पीड पर नहीं थी लेकिन नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ।

Exit mobile version