Site icon Dainik Savera Times

शादी टूटने से गुस्साए व्यक्ति ने 4 लोगों की गोलियां मार की हत्या, खुद भी दी जान

अमृतसर (नीर) : पाकिस्तान के नारोवाल में शादी टूटने से गुस्साए एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी के परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी और 2 को घायल कर दिया। उसने अपने घर में भी आग लगा दी जिससे उसकी मौत (जलने से) हो गई। हथियारों से लैस मुहम्मद इकराम ने अब्दुल गनी (65) के घर में घुसकर परिवार पर गोलियां चला दी।

उसने गनी की पत्नी हाजरा बीबी, आलिया बीबी, असमा बीबी और अब्दुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। गनी और साइमा बीबी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद इकराम ने घर में आग लगा दी। खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इकराम ने आलिया बीबी से कोर्ट में शादी की थी। बाद में, दोनों के बीच मतभेद हो गई।

Exit mobile version