Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब पीने से रोकने पर गुस्साए भतीजे ने चाचा पर हथियार से किया हमला, मामला दर्ज

November 11, 2024

शराब पीने से रोकने पर गुस्साए भतीजे ने चाचा पर हथियार से किया हमला, मामला दर्ज

Angry Nephew Attacked Uncle : नूरपुर बेदी के नजदीकी गांव कीमा बास खड्ड राजगिरी में शराब पीने से रोकने पर गुस्साए भतीजे ने अपने चाचा पर कृपाण से हमला कर दिया। जिसके बाद घायल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे, भाभी और उसकी भतीजी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया हैं। मृतक की बेटी हरजीत कौर ने बताया कि 9 नवंबर को जब वह अपने पिता रोशन लाल व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ घर पर मौजूद थी।

तो उसके चाचा का बेटा लखविंदर सिंह उर्फ ​​लक्की रात करीब 11 बजे उसके घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था। उसके साथ उसकी मां नछत्तर कौर और उसकी बहन अमरजीत कौर भी थी। गली में खड़े लखविंदर सिंह ने अपने चाचा पर कृपाण से हमला कर दिया। इसके बाद लखविंदर सिंह, उसकी मां और उसकी बहन ने उसके पिता पर पत्थरों से हमला कर दिया और फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि लखविंदर सिंह शराब पीने का आदी था और उसका पिता उसे शराब पीने से रोकता था। पुलिस प्रमुख ने बताया कि मृतक रोशन लाल वन विभाग का सेवानिवृत्त कर्मचारी है जबकि आरोपी लखविंदर सिंह ड्राइवर का काम करता है। उन्होंने बताया कि लखविंदर सिंह, उसकी मां नछत्तर कौर और बहन अमरजीत कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें