Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुस्साए बेटे ने पहले साे रहे पिता की कुल्हाड़ी से की बेरहमी से हत्या…फिर की पत्नी और बेटे की पिटाई

September 17, 2024

गुस्साए बेटे ने पहले साे रहे पिता की कुल्हाड़ी से की बेरहमी से हत्या…फिर की पत्नी और बेटे की पिटाई

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा जिले के नाथपुरा गांव में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की है। आरोपी बेटे ने सोते समय अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था और शराब पीकर अपनी पत्नी और बेटे को बेरहमी से पीटता था। बताया जाता है कि सोमवार देर रात नाथपुरा गांव निवासी परमिंदर सिंह ने शराब पीकर अपनी पत्नी और बेटे की पिटाई कर दी।

इस पिटाई से गुस्साए परमिंदर सिंह के बेटे सुखदीप सिंह ने सो रहे अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। चोट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके सिर से काफी खून बह गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह थाना नथाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें