
अमृतसर: शहर के पॉश एरिया रंजीत एवेन्यू में जगह-जगह बने कूड़े के डंप के विरोध में पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने अमृत आनंद पार्क चौक में अपने साथियों के साथ दो घंटे तक धरना दिया। धरने में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान सौरव मदान मिट्ठू भी शामिल हुए। पिछले महीने कांग्रेस में शामिल होने के बाद अनिल जोशी का मौजूदा सरकार के खिलाफ पहला रोष प्रदर्शन था। इस दौरान लोगों ने ‘कूड़े का पहाड़, धुएं दा जहर लोगों को देना बंद करो’, ‘लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बंद करो’, ‘झाड़ सरकार नींद से जागो, लोगों की पुकार सुनो’ आदि लिखे स्लोगन की तख्तियां हाथ में उठाए हुए थे।
अपने संबोधन में जोशी ने कहा कि सन 2012 में बने नार्थ हलके से चुनाव लड़ उसकी नुहार बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जहां चंडीगढ़ में लोकल बाडी सहित कई विभागों की नई इमारतें बनाई, वहीं अमृतसर में भी विकास की बहार आ गई थी। चूंकि उनको काम करने का शौक था और आगे भी रहेगा, इसलिए बतौर मंत्री उन्होंने पांच साल में हलके को यूरोप जैसा बना दिया था। लोग बाहरी देशों से आकर रंजीत एवेन्यू, मजीठा रोड, सरकुलर रोड सहित कई सड़कों से गुजरते थे तो कह उठते थे कि जोशी ने कुछ करके दिखाया है, लेकिन बाद की सरकारें उसे संभाल नहीं सकी।
उन्होंने कहा कि अब हलके में कूड़े के डंप ही दिखाई देते है। डंप के कूड़े से उठ रही बदबू लोगों के लिए बीमारी बनती जा रही है। भुल्लर कालोनी, संजय गांधी कालोनी, फैजपुरा, कर्मपुरा के लोग घुटन महसूस कर रहे है। कूड़े को लगाई आग से बच्चों को कई बीमारी लगने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के चेयरमैन रिंटू कहते हैं कि वह तीन महीनों से इसको लेकर चितिंत थे, लेकिन उन्होंने किया कुछ नहीं। बतौर मेयर सभी उनकी कारगुजारी को जानते हैं। अब लोग जाग चुके हैं। वह जो कहते हैं करके दिखाते है। उन्होंने मजीठा रोड से रंजीत एवेन्यू की ओर आते नाले को बंद करने का वादा किया था, जिसे पूरा करके दिखाया।
उन्होंने जिस तरह नार्थ हलके को विकसित करके दिया था, उसे वैसे ही सरकार से वापस लेना है। उन्होंने कहा कि चार सालों में नशा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गैगंस्टर खुलेआम लोगों को निशाना बना रहे हैं। ला एंड आर्डर की स्थिति बदतर होती जा रही है। लोगों ने आप को भी मौका दिया, लेकिन चार सालों में हर वर्ग के लोग खासे परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक साल रह गया है चुनाव में। लोगों के सहयोग से जीत हासिल कर उसके बाद हलका नार्थ फिर से विकास की डगर पर चलेगा।
जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान सौरव मदान मिट्ठू ने जोशी द्वारा धरना लगाने पर उनका धन्यवाद हुए कहा कि अब नार्थ हलके में शेर आ गया है। यही वजह है कि जो काम महीनों से नहीं हुआ, उसे एक ही दिन में करके दिखाते हुए ट्रस्ट ने कई जेसीबी मशीनों व ट्रालियां लगा दी। जोशी ने अपने परिवार की तरह नार्थ हलके को रखा था। जोशी साइकिल पर घूम लोगों की समस्याओं को करीब से देख उसका हल निकालते थे, जिसकी मिसाल पूरे पंजाब में रही। जोशी के आने से आम वकर्र खुश है।
अब सभी की सुनवाई होगी। अगर जोशी जैसे नेता हर हलके में मेहनत करेगा तो सन 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने सो कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि जोशी जहां भी मैदान में उतरेंगे, वहां पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी होगी। इस मौके पर जोशी के बेटे पारस जोशी, हरपन औजला, संदीप शाह, रमेश बाबी, गगन, अर्शदीप रैली, धीरज काकड़िया, जतिन नैय्यर आदि के अलावा सांझा संघर्ष कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले नेपाल-भारत सीमा 72 घंटे के लिए सील, जरूरी सामान को छूट
मेष: दिन शुभ रहेगा...